Re. No. MP-47–0010301

रिजेक्ट हुआ सीधी के सीएम राइस का इस्टीमेट,रिवाइज इस्टीमेट कि हुई है मांग….

सीधी- सीधी जिले में बनने वाले सीएम राइज स्कूल भवन का इस्टीमेट रिजेक्ट कर दिया गया है और दोबारा रिवाइज इस्टीमेट की मांग की गई है। कारण की अन्य जिलों की तुलना में सीधी जिले में बनने वाले सीएम राइज स्कूल भवन का इस्टीमेट बहुत अधिक था अन्य जिलों का इस्टीमेट जहां 38 से 42 करोड़ का था वही सीधी जिले का इस्टीमेट 50 करोड रुपए का बनाया गया था जिसे रिजेक्ट कर दोबारा रिवाइज्ड इस्टीमेट मांगा गया है।

गौरतलब है की सीधी जिले के करीब माधुरी पवाई गांव में 10 एकड़ की भूमि पर सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कराया जाना है, जिसके लिए भूमिका एलॉटमेंट हो चुका है हालांकि पहले इस भवन के निर्माण हेतु 20 एकड़ भूमि का चिन्हांकन किया गया था लेकिन समिति की बैठक के बाद 10 एकड़ भूमिका ही सीएम राइस विद्यालय भवन के लिए आवंटित की गई है जिस पर टेंडर प्रक्रिया के बाद सर्व सुविधायुक्त सीएम राइस स्कूल भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसमें स्विमिंग पूल खेल मैदान भी शामिल रहेंगे।
गौरतलब है कि वर्तमान में कन्या हायर सेकड्री विद्यालय भवन में सीएम राइस विद्यालय का संचालन किया जा रहा है जमीन का आवंटन होने के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!