Re. No. MP-47–0010301

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई, डम्पर जब्त

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई, डम्पर जब्त

सीधी 18 सितम्बर 2026
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।

https://www.facebook.com/share/p/1ArLv4vNA3/

इसी क्रम में खनिज दल द्वारा शुक्रवार को गोपदबनास तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जांच भ्रमण किया गया। जांच के दौरान खनिज गिट्टी का अनाधिकृत परिवहन करते पाए जाने पर एक डम्पर वाहन क्रमांक एमपी 53 जेडबी 0102 को सीधी स्थित पुराने टैक्सी स्टैंड के सामने जब्त किया गया।

जब्त वाहन को नियमानुसार सुरक्षार्थ थाना प्रभारी, पुलिस थाना कोतवाली की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। संबंधित वाहन चालक एवं स्वामी के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। खनिजों के अनाधिकृत उत्खनन एवं परिवहन में आदतन रूप से संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

https://sidhi24news.in/archives/30579

वन विभाग एवं संजय टाइगर रिजर्व की संयुक्त बैठक

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!