Re. No. MP-47–0010301

झाड़ियों में मिला पुलिस जवान का शव, पिता और छोटे भाई पर हत्या का आरोप

गवालियर- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज गुरुवार सुबह एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां पुलिस के एक जवान का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया है और उसकी हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक एमपी पुलिस में आरक्षक चालक के पद पर पदस्थ है जबकि उसके पिता SAF 13बटालियन ग्वालियर में पदस्थ है।

जी हा सूत्रों से प्राप्त अब तक की जानकारी के अनुसार भोपाल जिला पुलिस बल में आरक्षक (चालक ) के पद पर पदस्थ अनुराग राजावत का शव सदिग्ध परिस्थितियों में झाडियों में पाया गया है और उसकी हत्या के आरोप में मृतक के पिता जो SAF की 13 वी बटालियन ग्वालियर में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात है को उनके छोटे बेटे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब डेढ़ बजे जब पुलिस गश्त पर थी तभी गिरवाई थाना क्षेत्र में एक बाइक पर तीन लोग उन्हें दिखाई दी , पुलिस ने जब उन्हें टोका तो उन लोगों ने अनुसना कर गाड़ी आगे बढ़ा दी, थोड़ी देर बाद जब बाइक सवार लौटा तो तीसरा व्यक्ति गायब था, पुलिस को आशंका हुई तो उसने पड़ताल शुरू की और
कुछ दूर जाकर 13 बटालियन SAF की बाउंड्री के पास झाड़ियों में पुलिस को एक डेड बॉडी दिखाई दी, बॉडी अकड़ी हुई थी , पुलिस ने बॉडी को मर्चुरी पहुँचाया, मृतक की पहचान भोपाल जिला पुलिस बल में तैनात आरक्षक चालक  अनुराग राजावत उर्फ़ शानू के रूप में हुई।

पुलिस कि जांच में पता चला कि ये मृतक 13 बटालियन में पदस्थ अपने पिता प्रधान आरक्षक सुखबीर राजावत के घर पर ही था, और तीन दिन पहले भोपाल से ग्वालियर आया था, मृतक बड़ा बेटा था, छोटे का नाम गोविंद है, कल इनके बीच झगड़ा भी हुआ था, मृतक स्मैक और शराब का नशा करता था उसकी शादी नहीं हुई थी इसको लेकर वो पिता से झगड़ा करता था।

पुलिस ने पिता और छोटे बेटे दोनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!