Re. No. MP-47–0010301

आडियो वायरल पर नाराज हुए एसपी, भागवत पांडेय लाइन अटैच….

 

सतना-CM हेल्प लाइन पर दर्ज शिकायत वापस लेने के लिए फरियादी पर दबाव बनाने वाले आरक्षक भागवत पांडेय पर सतना एसपी ने नाराजगी जताते हुए एक्शन लिया है। उसे थाना से हटा दिया गया है।

जी हां प्राप्त जानकारी के मुताबिक सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने कोलगवां थाना में पदस्थ रहे आरक्षक भागवत पांडेय को लाइन अटैच कर दिया है। भागवत का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमे वह शिकायतकर्ता मो शरीफ से फोन पर बात करते सुना जा रहा था।

जिसमें आरक्षक ने सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत वापस लेने के लिए शिकायतकर्ता मो शरीफ पर दबाव बनाते हुए उसे धमकाया था। बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर मामला सतना एसपी के संज्ञान में भी आया था।

एसपी आशुतोष गुप्ता जे आरक्षक पर एक्शन लेते हुए उसे कोलगवां थाना से हटा कर पुलिस लाइन बुलाने का आदेश दिया है। इस मामले की जांच भी सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान को सौंपी गई है।

बता दें कि मो शरीफ के बेटे अरमान और उसके दोस्त शानिब की 1 अक्टूबर को बाणसागर नहर के पानी मे डूबने से मौत हो गई थी। मो शरीफ को इस मामले की जांच ढंग से न होने का संदेह था लिहाजा उसने सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज करा दी थी।

कोलगवां थाना में सीएम हेल्प लाइन प्रकरणों के निराकरण का काम आरक्षक भागवत पांडेय के पास था जिसकी वजह से उसने शिकायतकर्ता से बात की थी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!