Re. No. MP-47–0010301

सीधी- खलिहान में लगी आग, किसान की मेहनत हुई जलकर खांक…

सीधी- सीधी जिले के जनपद पंचायत सिहावल क्षेत्र में आग जनी की घटना के कारण एक किसान की मेहनत जलकर खाक हो गई।


जी हाँ बता दे कि जनपद सिहावल क्षेत्र  अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदौरा में आत्मा पटेल पिता गंगाराम पटेल के खलिहान में बिजली की शार्ट  सर्किट से लगी आग कि चपेट में आने से 2 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई है। स्थल पर ग्राम पंचायत के सरपंच भगवान दास कोल, सहित अन्य लोगों व  पटवारी अनूप द्विवेदी द्वारा  पंचनामा तैयार किया गया है।

फोन लगाने के बाद भी समय पर दमकल वाहन न पहुंचने के कारण लोगों में आक्रोश देखा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कब तक किसान अपनी फसल को अपने सामने बर्बाद होते देखता रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही की वजह से जो टैंकर युक्त फायर ब्रिगेड सिहावल ग्राम पंचायत में दिया गया उसका पता नहीं रहता आखिर किसान कब तक ऐसी समस्याओं से जूझता रहेगा। इस मामले में लापरवाहों पर प्रशासनिक अमलो पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। शिकायतें तो की जाती है लेकिन इसके बाद भी कार्यवाही न होने से किसानों में काफी आक्रोश प्रशासनिक अमले के प्रति देखने को मिल रहा है। जिनकी फसल खलिहान में नष्ट हो गई आज वह दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कोई पहल नहीं करते हैं बल्कि नुकसानी के एवज में सुविधा शुल्क की मांग भी करना शुरू कर देंगे। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!