Re. No. MP-47–0010301

सीधी- पुल के नीचे गिरी बोलेरो,दर्जनभर लोग हुए हादसे का शिकार…

सीधी-जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार रात एक अनियंत्रित बुलेरो वाहन पुल के नीचे जा गिरा जिससे वाहन में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

घटना के संबंध में अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सिरसी गांव से अस्थि विसर्जन के लिए सोन नदी पुल जोगदहा घाट गए हुए थे। जहां से अस्थि विसर्जन कर घर लौटते समय बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तरका स्कूल के पास पुल में ऑटो को बचाने के चक्कर में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा जिससे वाहन में सवार सभी यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बहरी पुलिस मौके पर पहुंच कर पुल के नीचे गिरे यात्रियों को आनन फानन में बाहर निकलवा कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तरका पुल के पास अनियंत्रित बुलेरो पुल के नीचे चली गई जिसमें दान बहादुर सिंह पिता शिवशरण सिंह उम्र 50 वर्ष, श्याम लाल सिंह पिता मानसिंह उम्र 40 वर्ष, भोला सिंह पिता धर्मराज सिंह उम्र 50 वर्ष, बिजयबहादुर सिंह पिता कैलाश सिंह उम्र 25 वर्ष, धर्मराज सिंह पिता उदयभान सिंह उम्र 52 वर्ष, राघवेन्द्र सिंह पिता राजपति सिंह उम्र 25 वष, जयपाल सिंह पिता सीताराम उम्र 50 वर्ष को गंभीर चोटें आई है, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आटो को साइड देने के चक्कर में हुआ हादसा
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोन नदी के जोगदहा घाट में अस्थि विसर्जन कर लौट रहे वाहन बुलेरो के चालक एवं सामने से आ रही ऑटो वाहन के चालक संकीर्ण पुल होने के बावजूद एक साथ पुल में प्रवेश कर गए जिसके चलते ऑटो वाहन को साइड देने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। पुलिस ने बुलेरो चालक एवं ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!