Re. No. MP-47–0010301

NH 39 में हादसा,सड़क पर बिखरी गैस की टंकियां, दुर्घटनाग्रस्त हुआ गैस वाहन…

 

सीधी- बीती शाम जिले के सेमरिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत बढ़ौरा स्टैंड में   NH 39 पर एक भीषण सड़क हादसा घटित होते- होते रह गया जहां एक गैस सिलेंडर लदा वाहन बोलेरो को टक्कर मारते हुए एक दुकान पर पलट गया।

407 वाहन के पलटते ही चारों ओर गैस सिलेंडर की टंकियां बिखर गई हादसा बीच बाजार भीड़भाड़ वाली जगह पर हुआ गनीमत रही की किसी तरह की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। हालांकि जिस दुकान पर वाहन पलटा उसका काफी नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप गैस एजेंसी सीधी का 407 वाहन गैस सिलेंडर की टंकियां लेकर सीधी से रीवा की ओर जा रहा था जहां एन एच 39 बढ़ौरा स्टेशन पर स्थित शुक्ला ट्रेडर्स के सामने खड़े बोलेरो वाहन को टक्कर मारते हुए उनके टीन सेड पर पलट गया जिससे उनका काफी नुकसान हो गया। मौके पर हुई इस घटना से चारों ओर अफरा तफरी मच गई हालांकि की कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद मौके पर आई पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाइए देकर मामले को शांत करवाया गया और जांच विवेचना शुरू की गई।

सूत्रों की माने तो इस घटना के बाद दोनों पक्षो में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, दुकानदार द्वारा जहां नुकसान की भरपाई की मांग की जा रही थी वही गैस एजेंसी के मैनेजर द्वारा अपनी धौस दिखाते हुए प्रभाव जमाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा पटाक्षेप करने के बाद मामला शांत हुआ और आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!