Re. No. MP-47–0010301

सीधी में अवैध नशे के कारोबारी को 10 साल कि जेल और जुर्माना….

सीधी- जिले में अवैध नशे के कारोबारी को सीधी न्यायालय द्वारा आज 10 वर्ष की जेल और 10000  जुर्माना कि  सजा सुनाई गई है।

बताया गया कि दिनांक 15.04.2022 को मुखबिर की सूचना पर समय 10:20 बजे से 12:55 बजे स्‍थान ग्राम कुचवाही अंतर्गत थाना कोतवाली सीधी में अभियुक्‍त रजनीश गुप्‍ता तनय रामप्रसाद गुप्‍ता उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कुचवाही को पुलिस द्वारा अपने गिरफ्त में लिया गया, जो अपने कब्‍जे में बिना किसी वैध अनुज्ञप्ति या अधिकार पत्र के अवैध रूप से एक सफेद रंग की बोरी के अंदर 100-100 एम.एल. की कोडीन फास्‍फेट युक्‍त 60 शीशियां इस्‍कफ कंपनी की सिरफ की यानि 6000 एम.एल. अवैध रूप से विक्रय हेतु रखा पाया गया, जिसका जप्ती पत्रक तैयार किया गया। उक्‍त घटना का थाना कोतवाली सीधी में अपराध क्रमांक 323/22 अंतर्गत धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्‍ट एवं 5/13 ड्रग कंट्रोल अधिनियम पंजीबद्ध कर प्रकरण में अन्‍य विवेचना कार्यवाही पूर्ण कर अभियोग पत्र तैयार कर माननीय विशेष न्यायालय (एनडीपीएस एक्‍ट) सीधी के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया, जिसके न्यायालयीन विशेष सत्र प्रकरण क्रमांक 43/22 में शासन की ओर से पैरवी करते हुए अपर लोक अभियोजक श्री अरूण कुमार मिश्रा द्वारा अभियुक्त को दोषी प्रमाणित कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप माननीय विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्‍ट) सीधी की न्‍यायालय के द्वारा आरोपी रजनीश गुप्‍ता तनय रामप्रसाद गुप्‍ता उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कुचवाही थाना कोतवाली जिला-सीधी (म.प्र.) को एनडीपीएस एक्‍ट की धारा 8 सहपठित धारा 21(सी) के आरोप में 10 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 1,00,000/-रूपए (एक लाख रूपये) के अर्थदंड और अर्थदंड के व्यतिक्रम में 01 वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया गया। प्रकरण के शीघ्र निराकरण में कोर्ट मोहर्रिर श्री अजमेर सिंह, आर. 566 द्वारा आवश्‍यक सहयोग प्रदान करते हुए साक्षियों को समय-समय पर संमंस /वारण्‍ट जारी कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष आहूत कराया गया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!