*भुईमाड़ मे दूल्ही पोखड़ी पर प्रत्येक सोमवार को होने लगा शिव गुरु चर्चा का आयोजन

भुईमाड़़-सीधी जिले के आदिवासी विकासखंड कुशमी के भुईमाड़ क्षेत्र में प्रत्येक सोमवार को दोपहर एक बजे से 6 शाम तक शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया जाता है, उसी क्रम में इस सोमवार को भी शिवचर्चा का आयोजन किया गया, उक्त कार्यक्रम दूल्ही पोखड़ी में शिव गुरु चर्चा का आयोजन हुआ. पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘आइए भगवान शिव को अपना गुरु बनाएं’ विषय पर चर्चा हुई. इस कार्यक्रम में दूर-दूर से आए शिव के शिष्य एवं शिष्याओं ने भाग लिया, लोगों ने अपनी अपनी बातें रखी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था लोगों को शिव के गुरु स्वरूप से जोड़ना, कहा कि शिव भगवान है और वह गुरु भी हो सकते हैं. गुरु का काम ही होता है ईश्वर से मिलाना. शिव तो स्वयं ईश्वर हैं. अगर आप शिव को गुरु बनाते हैं तो आपको ईश्वर को जानने और समझने में आसानी होगी. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि भगवान शिव सब कुछ देते हैं तो ज्ञान भी देंगे, शिव सारे संसार के गुरु हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम उनसे गुरु भाव से याचनापूर्वक दया मांगें तो हमारा कल्याण निश्चित होगा. अगर इस संसार के सभी लोग उन्हें शिष्य बनकर गुरु भाव दें तो पूरे जगत का कल्याण निश्चित रूप से सुगमता से हो जाएगा. भगवान शिव त्रिकालदर्शी, अंतर्यामी, अजर-अमर अविनाशी हैं. वे सारे संसार के गुरु हैं. शिव चर्चा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव ऐसे देव हैं जिनकी पूजा-आराधना से सभी प्रकार के कष्टों का शमन होता है. महादेव थोड़ी सी श्रद्धा भक्ति के साथ की गई पूजा से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। इस मौके लालजी तिवारी, रामशुभग साहू,मिश्री लाल गुप्ता,लाला सिंह,लोकनाथ गुप्ता,अजय गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में भुईमाड़ क्षेत्र के भक्त शामिल हुए।









