Re. No. MP-47–0010301

सरकारी शिक्षक बना ठेकेदार,गौशाला निर्माण में हो रहा जमकर भ्रष्टाचार ….

सीधी- जनपद सिहावल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तितली शेहूडा में बनाई जा रही है, गौशाला जो कि पिछले ठेकेदारों ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी और फिर सरकार ने दूसरी बार  शिक्षक अशोक सिंह पहाड़ी जो खुद का हार्डवेयर की दुकान चलाते है और ठेकेदारी भी करते हैं उन्ही के संरक्षण में यह फिर से दोबारा गौशाला का निर्माण कर कराया जा रहा है। जिसमें की बेहद घटिया रेत का उपयोग किया जा रहा है यह रेत वही नाले से उठाया जा रहा है और सीमेंट की मात्रा भी काफी कम मिलाई जा रही है। इस घटिया गौशाला  निर्माण के  कार्य को लेकर ग्रामीण सवाल उठा रहे है।  प्रशासन से जनता बार-बार गुहार लगाती है। आवारा पशुओं के लिए बन रही इस गौशाला पर प्रशासनिक अधिकारियों का कोई ध्यान ही नहीं है।पंचायत के सरपंच का भी कहना है कि  अभी तो ठीक था पर रेत वहीं से उठा रहे हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है वहीं से चोरी करके इसका निर्माण कराया जा रहा है वह घटिया मिट्टी युक्त बालू है और यह निर्माण कहीं ना कहीं एक बार फिर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा। 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!