Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news:मड़वास में दबंग ASI, अवैध कृत्यों को देता है संरक्षण, कभी नहीं होती कार्यवाही

Sidhi news:मड़वास में दबंग ASI, अवैध कृत्यों को देता है संरक्षण, कभी नहीं होती कार्यवाही

साइकिल स्टैंड संचालक से की लूट और अभद्रता, झूठे केस में फंसने की दे डाली धमकी….

सीधी- सीधी जिले के रेलवे स्टेशन मड़वास में पदस्थ RPF के क AS I द्वारा दबंगता दिखाते हुए मनमानी करने का मामला प्रकाश में आया है एक और जहां ASI शीतल सिंह द्वारा मड़वास रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली गाड़ियों में अवैध वेंडर द्वारा खुलेआम खाद्य सामग्रियों एवं प्रतिबंधित गुटका एवं अन्य चीजों की बिक्री कराई जाती है तो वही संचालित साइकिल स्टैंड के संचालक के साथ मारपीट कर उनसे पैसे छीनने का मामला भी प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत साइकिल स्टंट के संचालक धर्मेंद्र पांडे द्वारा रेलवे प्रशासन से की गई है और समाचार पत्रों के माध्यम से भी इस बात के लिए गुहार लगाई गई है।

गौरतलब है कि रेलवे के निर्धारित नियमों के अनुसार गैर पंजीकृत वेंडर्स के द्वारा रेलवे स्टेशन या रेलवे के अंदर किसी भी खाद्य सामग्रियों का क्रय विक्रय नहीं किया जाएगा लेकिन विगत दिनों कटनी से चोपन रेलवे लाइन स्थित मड़वास रेलवे स्टेशन पर अजमेर कोलकाता गाड़ी संख्या 19414 खड़ी थी और खड़ी गाड़ी पर वेंडर खुलेआम शीतल सिंह आरपीएफ ASI के संरक्षण में अवैध वेंडर मनमानी रेट पर रेलवे प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित सामग्री जिसमें राजश्री गुटखा सिगरेट चाय खराब पानी इत्यादि अन्य सामग्रियां बेचते देखे गए हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है अब देखना है कि रेलवे प्रशासन इस गंभीर अनियमित पर क्या कदम उठाता है।

गैर पंजीकृत व्यापारी

बता दे की RPF ASI शीतल सिंह एवं कांस्टेबल ओम नारायण सिंह के द्वारा मड़वास रेलवे स्टेशन साइकिल स्टैंड संचालक धर्मेंद्र पांडे के साथ दुर्व्यवहार किया गया साथ ही उनके जेब में रखे पैसे को छीन लिया गया यह एक बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है कि अगर पब्लिक की सुरक्षा करने वाले ही इस तरह का निंदनीय कार्य करेंगे तो पब्लिक की सुरक्षा कौन करेगा।

बताते चलें कि मड़वास रेलवे स्टेशन के साइकिल स्टैंड संचालक धर्मेंद्र पांडे ने रेलवे प्रशासन से समाचार पत्र के माध्यम से गुहार लगाई है कि मेरे साथ RPF ASI शीतल सिंह एवं उनके साथ कांस्टेबल ओम नारायण सिंह के द्वारा किया गया दुर्व्यवहार एवं जबरन जेब से निकाले गए पैसे और जाते-जाते यह बोलकर गए की ज्यादा नेतागिरी करोगे या किसी से बताओगे तो ऐसे केस मे फसाऊंगा की जीवन भर जेल में सड़ जाओगे उक्त मामले को लेकर धर्मेंद्र पांडे एवं उनका पूरा परिवार काफी डरा और सहमा हुआ है क्योंकि उक्त RPF पुलिस कर्मियों द्वारा धमकी दी गई है जिस कारण उनका परिवार डरा हुआ है और रेलवे प्रशासन से अपनी जान माल की सुरक्षा की मांग करते हुए ऐसे पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

धर्मेंद्र पांडे द्वारा रेलवे प्रशासन से RPF पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का समर्थन मड़वास के स्थानीय लोगों ने भी खुलकर किया जिसमें मुख्य रूप से करण वर्मा विकास यादव नीरू यादव छोटू साकेत प्रखर श्रीवास्तव लाल केवट हरीश कुशवाहा राम यादव मणि यादव एवं घटनास्थल पर मौजूद समस्त लोगों ने उक्त घटना की कड़ी निंदा करते हुए उक्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!