Re. No. MP-47–0010301

Utrakhand Surang news:17 दिनो बाद सुरंग से बाहर निकले 41 मजदूर, पीएम मोदी ने कि बात…. 

Utrakhand Surang news:17 दिनो बाद सुरंग से बाहर निकले 41 मजदूर, पीएम मोदी ने कि बात…. 

नई दिल्ली-17 दिनो से उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कड़ी कड़ी मस्कट और चुनौतियां भरे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार 28 नवंबर की रात में सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है मजदूरों के बाहर निकलते ही आसपास के क्षेत्र ही नहीं पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है प्रधानमंत्री द्वारा बाहर निकले मजदूरों से फोन पर बात भी की गई है ।

गौरतलब है की देश के अलग-अलग राज्यों से आए ये मजदूर  दिवाली के दिन सुबह सुरंग ढहने के कारण वहीं फंस गए थे इसके बाद कड़ी चुनौती पूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन और बार-बार आने वाली कठिनाइयों को परास्त करते हुए इन्हें 17 दिनों के बाद बाहर निकाल लिया गया है, ऐसे में कहा जा सकता है कि उनके घर दिवाली की खुशियां लौट आई है। देश के अलग-अलग राज्यों से आए मजदूरों के परिजनों को जैसे ही इनको बाहर आने की सूचना मिली तो सभी भाव विभोर होकर उनसे बात करने में जुट गए। निकले गए मजदूरों को मेडिकल चेकअप के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!