Re. No. MP-47–0010301

Rewa news: ठेकेदार का कमाल 4 माह के बदले चार दिन में सड़क तैयार, घटिया निर्माण से वार्ड वासी परेशान…. 

Rewa news: ठेकेदार का कमाल 4 माह के बदले चार दिन में सड़क तैयार, घटिया निर्माण से वार्ड वासी परेशान…. 

रीवा जिले के गुढ़ नगर परिषद अंतर्गत  एक ठेकेदार द्वारा 4 माह की अवधि के सड़क निर्माण कार्य को आनंद-पणन में चार दिनों में ही निपटा दिया गया लेकिन घटिया निर्माण के कारण अब सड़क भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है जिसको लेकर वार्ड वासी परेशान है।

नगर परिषद गुढ़ के वार्ड क्र.14 में कायाकल्प योजना अंतर्गत दिलीप पाण्डेय की दुकान से लेकर बाईपास तक कंक्रीट सड़क का निर्माण हेतु नगर परिषद गुढ़ द्वारा सिस्टम टेंण्डर यूएडी 253292-i निविदा दिनांक 16.2 . O23 को जारी कर 2०.3 .023 को खोला गया जिसकी लागत रु. 4617498 है उक्त निर्मित कंक्रीट सड़क निर्माण में ठेकेदार दिनेश मिश्रा द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया जिससे सड़क निर्माण के तुरंत बाद कई जगह रोड फट गई ठेकेदार द्वारा देशी बालू एवं घटिया सीमेंट का इस्तेमाल किया गया जिस कारण रोड में कई जगह दरार आ गई जिसकी शिकायत ग्रामीणजनों द्वारा जिला कलेक्टर एवं नगर परिषद के समक्ष किये जाने की बात कही गई क्योकि कंक्रीट सडक निर्माण कार्य की अवधि चार माह की थी लेकिन ठेकेदार पहले चुप्पी साधे रहा और समय अवधि के एक सप्ताह क अंत में चार दिन के अंदर घटिया सडक निर्माण करा कर फुर्सत हो गया अभी 15 दिन सडक बने नही हुआ कि पूरे सड़क मे दरारे दिखाई देने लगी ऐसे भ्रष्ट ठेकेदार के ऊपर सड़क की जांच करा कर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!