Indian air force news:अब दुश्मनों के छूटेंगे पसीने! सरकार ने 97 तेजस और 150 प्रचंड हेलीकॉप्टर की खरीद को दी मंजूरी
नई दिल्ली- सशस्त्र बलों की ताकत अब दोगुना होने वाली है। भारत सरकार ने तेजस विमान और प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दी है। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 97 तेजस हल्के लड़ाकू विमानों और 150 प्रचंड हेलीकॉप्टर को खरीद प्रस्ताव को मंजूदी दी।
भारत सरकार के इस फैसले से वायु सेना की ताकत में इजाफा होगा। दोनों विमान स्वदेशी है। ये डील 1.1 लाख करोड़ रुपये की है। तेजस मार्क 1-ए लड़ाकू विमानों को वायु सेना के लिए और प्रचंड को एयर फोर्स के साथ थल सेना के लिए खरीदा जा रहा है।
रक्षा परिषद ने कुछ और सौदों को मंजूरी दी है। सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 2.23 लाख करोड़ रुपये के अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जो आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा। सरकार ने एचएएल से हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और हल्के लड़ाकू विमान एमके 1ए की खरीद को मंजूरी दी है।








