Re. No. MP-47–0010301

Sidhi cort news:अधिवक्ताओं ने दी लिपिक को विदाई

Sidhi cort news:अधिवक्ताओं ने दी लिपिक को विदाई

सीधी- शासकीय अधिवक्ता कार्यालय में पदस्थ लिपिक मोहम्मद फरीद के रिटायरमेंट के अवसर पर शासकीय अधिवक्ता कार्यालय के द्वारा सुखेन्द्र प्रसाद द्विवेदी शासकीय अभिाषक द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीधी जिले के समस्त वर्तमान एवं पूर्व शासकीय अधिवक्ता गण की उपस्थित उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्रद्धा सिंह अपर लोक अभियोजक के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मोहम्मद फरीद को न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ता संघ की लायब्रेरी में अपने परिजनों के साथ आये थे और उनका सर्वप्रथम माल्यार्पण, गुलदस्ता, शाल और शील्ड से स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व शासकीय अधिवक्ता महेश पाण्डे, चन्द्रमोहन गुप्ता, लालमणि सिंह चौहान, तुलसी पाण्डे, नर्मदा प्रसाद तिवारी, मदन प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह चौहान, रमाकान्त तिवारी, श्रीमती सीके अवधिया, स्नेहलता तिवारी, सूर्यकांत पाण्डेय, शंकरदयाल शुक्ला के अलावा वर्तमान शासकीय अधिवक्ता सुखेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, रमाशंकर दुबे, अरूण मिश्रा, बृजेश किशोर पाण्डेय के अलावा विशेष तौर पर श्रीमती रंजना मिश्रा, श्रीमती परवीन कौसर, केके शुक्ला, धर्मोत्तम पाण्डे, मो. यूनुस सिद्वीकी, भूपेन्द्र सिंह की उल्लेखनीय रही।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!