Re. No. MP-47–0010301

Bhopal Murder news: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हुई हत्या, जलाने के बाद खेत में दफनाया शव…

Bhopal Murder news: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हुई हत्या, जलाने के बाद खेत में दफनाया शव

भोपाल- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज आनर किलिंग का मामला सामने आया है जहां  प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को प्रेमिका के भाई ने मार कर पहले जलाया फिर अध जली लाश को खेत में दफन कर दिया।

जी हां इस सनसनी के हत्याकांड के बाद आज शुक्रवार को मृतक के अधजले शव  को खेत से बाहर निकलवाया गया है।
अभी तक पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘कोलार थाना क्षेत्र के कजलीखेड़ा गांव का रहने वाला संजू सिसोदिया उम्र 22वर्ष विगत 23 नवंबर को प्रेमिका से मिलने गया था। जिसके बाद से वह  लापता था और परिजनों ने कोलार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रेमिका के भाई भूरा धुर्वे को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ की जहां उसने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बोरदा गांव के एक खेत से शव बरामद कर लिया है
मृतक के पिता बाबूलाल सिसोदिया ने बताया कि ‘बेटा संजू सिसोदिया 23 नवंबर को रात 11 बजे घर से निकला था। वह रात भर नहीं लौटा। हमने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद हमने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!