Re. No. MP-47–0010301

*हायर सेकंडरी स्कूल भुईमाड़ मे मनाया गया विश्व एड्स दिवस*

*हायर सेकंडरी स्कूल भुईमाड़ मे मनाया गया विश्व एड्स दिवस*

भुईमाड़- शुक्रवार हायर सेकंडरी स्कूल भुईमाड़ मे विश्व एड्स दिवस मनाया गया। स्कूल के स्टूडेंट्स ने कई कार्यक्रमों के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। स्टूडेंट्स ने नाटक का मंचन किया, बताया गया कि यह बीमारी मच्छरों के काटने, गले मिलने और एक-दूसरे के साथ खाना खाने से नहीं फैलती। इस बीमारी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका जागरूकता ही है। विद्यालय के प्राचार्य सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य एड्स से पीड़ित लोगों के प्रति समाज में अपमान, प्रताड़ना, भेदभाव को समाप्त कर सौहाद्रता की भावना पैदा करना है, एड्स का प्रतीक चिन्ह रेड रिबन हमें एचआइवी संक्रमित व्यक्ति के साथ सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार करने के लिए प्रेरित करता है। विश्व एड्स दिवस 1988 के बाद से एक दिसंबर को हर साल मनाया जाता है। साथ ही सांइस के शिक्षक चेतमणि काछीं ने बताया कि एचआईवी एड्स संक्रमण मुख्य रूप से चार तरीके से होता है। जिसमें एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संपर्क करने से एचआईवी संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाने से ऐसी एचआईवी संक्रमित सुइयां इस्तेमाल करने से जिन्हें विसंक्रमित न किया गया हो। इसके अलावा एचआईवी संक्रमित गर्भवती स्त्री से उसके बच्चे को गर्भावस्था में या प्रसव के दौरान व स्तनपान करने से एचआईवी संक्रमण होता है, इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार बैस, कंचन प्रसाद साकेत, जिज्ञासा सेन, नागेश्वर द्विवेदी, गंगा बैगा सहित विद्यालय अन्य स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!