*भुईमाड़ थाना प्रभारी आकाश सिंह राजपूत ने स्कूली बच्चों को पढाया यातायात कानून का पाठ,*
भुईमाड़। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीधी जिले की पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट जबलपुर से बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के निर्देश जारी किए हैं। आदेश का सख्ती से पालन कराते हुए भुईमाड़ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। इस संबंध में भुईमाड़ थाना प्रभारी आकाश सिंह राजपूत के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुईमाड़ पहुंच कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के मकसद से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा यातायात संबंधित नियमों की जानकारी दी। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर ने बच्चों से कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके हम स्वयं की और सामने वाले की भी जान बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट बांधने, वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करने और अपने परिवार के लोगों से पालन कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में अगर कोई घायल दिखता है तो संवेदना दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित करें। जरूरी हो तो उसे अस्पताल तक भेजने में मदद करें। यह सच्ची मानवता है, अंत मे उपस्थित शिक्षकों व बच्चों को शपथ दिलाई गई एवं हेलमेट पहनने के फायदे व नुकसान बतायें गयें, इसके साथ ही चौराहों पर आने जाने बालें लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर भुईमाड़ थाना प्रभारी आकाश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक शिवशंकर सिंह श्याम, प्रधान आरक्षक चालक शिवप्रताप सिंह, संकुल प्राचार्य सुजीत कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह,राजकुमार बैस, जिज्ञासा सेन,सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।








