पूर्ण हुई पहले चरण की मतगणना देखिए कौन किससे आगे…
सीधी जिले के 4 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटो की गिनती शुरू हो गई है। जिले की दो विधानसभा क्षेत्र सीधी और चुरहट मे त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल चुरहट से और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सिहावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से और भाजपा से सांसद रीति पाठक अपनी साख बचाने के लिए मैदान में है। सीधी जिले की सभी विधानसभा सीटों पर वर्ष 2018 में 3 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस का कब्ज़ा रहा है। हालाकि इस बार महिला वोटरों का परसेंट बढ़ा है।
सीधी जिले में पिछली बार चार विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने कब्जा किया था।
सीधी मतगणना अपडेट
सीधी जिले के पहले राउंड की गणना में सीधी विधानसभा क्षेत्र से रीति पाठक 610 फोटो से आगे चल रही हैं
धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम 1000 मत से आगे चल रहे है।
चुरहट विधानसभा क्षेत्र से अजय सिंह 900 वोट से आगे चल रहे है।
वही सिहावल विधानसभा क्षेत्र से विश्वामित्र पाठक 550 मत से आगे चल रहे है।
निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से मतदान के सही और सटीक रुझान_
https://results.eci.gov.in/AcResultGenDecNew2023/partywiseresult-S12.htm
https://results.eci.gov.in/AcResultGenDecNew2023/index.htm










