Re. No. MP-47–0010301

शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे, शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट

Mp की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव के 16 दिन बाद  आज रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान में BJP बहुमत की ओर है। BJP 157 और कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है। रतलाम जिले के सैलाना से जयस के कमलेश्वर डोडियार आगे हैं। जिन सीटों के रुझान आए हैं, उनमें से 41 सीटों पर बढ़त का अंतर 1 हजार से भी कम है।

शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है।’ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘मुझे मध्यप्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास है कि लोग अपना भविष्य सुरक्षित रखेंगे।’

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!