Sidhi election news:फिर सीधी हुआ भाजपामय,4 मे से 3 पर कब्जा…?
सीधी_ 2023 के चुनाव परिणाम में सीधी एक बार फिर भाजपा में होता दिखाई दे रहा है पिछले 2018 के चुनाव की तरह इस बार फिर जिले की चार में से तीन सीट भाजपा के पक्ष में लगभग चली गई है अंतर यह है कि पिछली बार जहां चुरहट में कांग्रेस को हारर का सामना करना पड़ा था इस बार सिहावल में वही स्थिति दिखाई दे रही है।
अभी तक आए चुनाव रुझानों में चुरहट से अजय सिंह राहुल करीब 20000 की बढ़त बनाए हुए हैं जबकि सीधी से रीति पाठक ने भी 14 000 की बढ़त बरकरार रखी है।
सिहावल में कभी आगे कभी पीछे होते होते विश्वामित्र पाठक नेअब करीब 12000 की बढ़त हासिल कर ली है वहीं धौहनी में कुंवर सिंह के टेकाम ने शुरू से ही अपनी बढ़त बनाए रखी और वर्तमान में करीब 9000 की लीड से आगे हैं। कुछ ही घंटे की गणना शेष है इसके बाद पूरी स्थिति उभर कर सामने आ जाएगी और प्रदेश सहित सीधी में भी भाजपा भारी बढ़त के साथ मैदान में जमी हुई है।
https://results.eci.gov.in/AcResultGenDecNew2023/candidateswise-S1282.htm
https://results.eci.gov.in/AcResultGenDecNew2023/candidateswise-S1278.htm
https://results.eci.gov.in/AcResultGenDecNew2023/candidateswise-S1276.htm
https://results.eci.gov.in/AcResultGenDecNew2023/candidateswise-S1277.htm









