Election news on vindhy: विंध्य को फिर भाजपा स्वीकार, 30 में से 24 में चुने गए उम्मीदवार…
कल आए चुनाव परिणाम में विंध्य ने फिर भाजपा को सहर्ष स्वीकार किया 30 में से 24 सीटे भाजपा की झोली में रख दी है लोग भाजपा पर विंध्य की उपेक्षा का आरोप लगाते रहे लेकिन जनता ने दोनों हाथ से भाजपा को आशीर्वाद दिया जिसका परिणाम कल की मतगणना में देखने को मिला है 30 में से कांग्रेस केवल 6 सीटों पर सीमित रह गई है।
बात करे रीवा-मउगंज की तो आठ में से 7 सीटें भाजपा के खाते में गईं हैं यहाँ से राजेंद्र शुक्ल पांचवीं बार चुनाव जीते हैं। त्यौंथर से काग्रेस छोड़ भाजपा में आए सिद्धार्थ तिवारी विजयी हुए हैं।
ऐसे में बात करें एमपी के सतना जिले की तो यहां विधानसभा की कुल 7 सीटें हैं। इनमें चित्रकूट, रायगांव, सतना, रामपुर बघेलन, नागोद, मैहर और अमरपाटन शामिल हैं।जिसमें सतना सीट पर सांसद गणेश सिंह को हार का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा इन्हें 4000 वोटों से हराया है। वहीं रैगांव विधानसभा से बीजेपी की प्रतिमा बागरी ने कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा को 36 हजार 124 से हराया है। रामपुर बाघेलान में बीजेपी ने आगे निकलते हुए 22 हजार 970 वोटों से जीत हासिल की। यहां भाजपा के विक्रम सिंह ने कांग्रेस के रामशंकर पयासी को हराया। वहीं अमरपाटन में कांग्रेस के डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल को 6490 मतों से हराया। वहीं मैहर से बीजेपी के श्रीकांत चतुर्वेदी 21394 वोटों से जीत दर्ज की है, उन्होंने कांग्रेस के धर्मेश घई को हराया। वहीं चित्रकूट से बीजेपी के सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने 6670 वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निलांशु चतुर्वेदीको हराया है।
सीधी की जिले की चार सीटों में से सीधी, सिहावल और धौहनी में भाजपा ने जीत हासिल की है जबकि चुरहट सीट से कांग्रेस के अजय सिंह विजयी रहे। सीधी से सांसद रीति पाठक चुनाव मैदान में थीं, वहीं भाजपा के विधायक रहे केदारनाथ शुक्ला ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
सीधी जिले की धौहनी सीट से भाजपा के कुंवर सिंह टेकाम 3701 वोट से जीत गए है। उन्होंने कमलेश सिंह (कांग्रेस) को हराया। जिले कि सिहावल सीट से विश्वामित्र पाठक 16478 वोट से जीते, उन्होंने कमलेश्वर इंद्रजीत कुमार (कांग्रेस) को हराया। चुरहट से अजय सिंह राहुल 27777 वोट से जीत गए है। सीधी से रीति पाठक 35677 वोट से जीत गई है। उन्होंने ज्ञान सिंह (कांग्रेस) को हराया।
सीधी जिले में पिछली बार चार विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने कब्जा किया था।
सिंगारौली की तीनों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की।चितरंगी में राधा सिंह 59879, देवसर में राजेंद्र मेश्राम 22454 और सिंगरौली में रामनिवास शाह 37977 वोट से जीते हैं। पिछले चुनाव में सिंगरौली से भाजपा के राम लल्लू वैश्य, चितरंगी से भाजपा के अमर सिंह और देवसर से भाजपा के सुभाष रामचरित्र जीते थे।
शहडोल जिले की तीन विधानसभा सीट के वोटों की गिनती रविवार को हुई। जिले की तीनों सीटों पर इस बार भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। ब्यौहारी सीट से भाजपा के उम्मीदवार शरद कोल ने कांग्रेस के लखन सिंह को हराया। जैतपुर में भाजपा के जयसिंह मरावी ने कांग्रेस की उमा धुर्वे को और जयसिंहनगर में भाजपा की मनीषा सिंह ने कांग्रेस के ध्यान सिंह मार्को को हराया है।
| विधानसभा क्षेत्र | बीजेपी प्रत्याशी | कांग्रेस प्रत्याशी | जीत |
| चित्रकूट | सुरेंद्र सिंह गहरवार | नीलांशू चतुर्वेदी | बीजेपी |
| रैगांव | प्रतिमा बागरी | कल्पना वर्मा | बीजेपी |
| सतना | गणेश सिंह | सिद्धार्थ कुशवाहा | कांग्रेस |
| नागौद | नागेंद्र सिंह | रश्मि पटेल | बीजेपी |
| मैहर | श्रीकांत चतुर्वेदी | धर्मेंश घई | बीजेपी |
| अमरपाटन | रामखिलावन पटेल | राजेंद्र कुमार सिंह | कांग्रेस |
| रामपुर बघेलान | विक्रम सिंह | रामशंकर प्यासी | बीजेपी |
| सिरमौर | दिव्यराज सिंह | रामगरीब कोल | बीजेपी |
| सेमरिया | केपी त्रिपाठी | अभय मिश्रा | कांग्रेस आगेे |
| त्योंथर | सिद्धार्थ तिवारी | रामशंकर सिंह पटेल | बीजेपी |
| मनगवां | नरेंद्र प्रजापति | बबिता साकेत | बीजेपी |
| गुढ़ | नागेंंद्र सिंह | कपिध्वज सिंह | बीजेपी |
| रीवा | राजेंद्र शुक्ला | राजेंद्र् शर्मा | बीजेपी |
| मऊगंज | प्रदीप पटेल | सुखेंद्र सिंह बन्ना | बीजेपी |
| देवतालाब | गिरीश गौतम | पद्येश गौतम | बीजेपी |
| चुरहट | शरतेंदु तिवारी | अजय सिंह | कांग्रेस |
| सीधी | रीति पाठक | ज्ञान सिंह | बीजेपी |
| सिहावल | विश्वमित्र पाठक | कमलेश्वर पटेल | बीजेपी |
| धौहनी | कुंवर सिंह टेकाम | कमलेश सिंह | कांग्रेस |
| चितरंगी | राधा सिंह | मानिक सिंह | बीजेपी |
| सिंगरौली | रामनिवास शाह | रीनू शाह | बीजेपी |
| देवसर | राजेंद्र मिश्राम | वंशमनि प्रसाद वर्मा | बीजेपी |
| ब्यौहारी | शरद कोल | रामलाखन सिंह | बीजेपी |
| जयसिंहनगर | मनीषा सिंह | नरेंद्र मरावी | बीजेपी |
| जैतपुर | जयसिंह मरावी | उमा धुर्वे | बीजेपी |
| कोतमा | दिलीप जायसवाल | सुनील सराफ | बीजेपी |
| अनुपपुर | बिसाहू लाल सिंह | रमेश सिंह | बीजेपी |
| पुष्पराजगढ़ | हीरा श्याम सिंह | फुंदेलाल मार्को | कांग्रेस |
| बांधवगढ़ | शिवनारायण सिंह | सावित्री सिंह | बीजेपी |
| मानपुर | मीना सिंह मांडवे | तिलक राज सिंह | बीजेपी |








