Re. No. MP-47–0010301

Mp BJP news:भोपाल तलब हुए भाजपा विधायक,आज होगी विधायक दल की बैठक,मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर

Mp BJP news:भोपाल तलब हुए भाजपा विधायक,आज होगी विधायक दल की बैठक,मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर

भोपाल- बीजेपी ने जीत के बाद विधायकों को राजधानी भोपाल बुलाया है। पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विधायक दल की मीटिंग होगी। कल देर रात बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें जीतने वाले तीनों राज्यों में पर्यवेक्षक भेजने पर फैसला हुआ है। पर्यवेक्षक बैठक कर मुख्यमंत्री के नाम को फाइनल करेंगे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में चुनाव के दौरान भाजपा ने मुख्यमंत्री के रूप में कोई चेहरा सामने नहीं रखा था, यहां नरेन्द्र मोदी के चेहरे को ही सामने रखकर चुनाव लड़ा गया। अब चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद की रेस में शिवराज सिंह चौहान सहित कई नाम चल रहे हैं। भाजपा नेतृत्व जल्द ही इस पर फैसला लेने जा रहा है शिवराज सिंह चौहान के बाद नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नामों की भी चर्चा शुरू हो गई है।

मध्य प्रदेश 15वीं विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है। उधर 16 दिसंबर से मलमास शुरू हो रहे हैं, जिसमें सभी मांगलिक कार्य रूक जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा के लिए सीएम पद के लिए चेहरा तय जल्द ही शपथ ग्रहण हो सकता है।

 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!