Re. No. MP-47–0010301

Dhauhanee vidhayak news: कुशमी में कुंवर का विजय जुलूस, करबद्ध होकर निकले विधायक टेकाम….

Dhauhanee vidhayak news: कुशमी में कुंवर का विजय जुलूस, करबद्ध होकर निकले विधायक टेकाम….

डी जे पर थिरकते लोग

 

कुशमी- धौहनी से भाजपा के विजई प्रत्याशी कुंवर सिंह टेकाम का आज विजय जुलूस निकल रहा है। जगह-जगह लोग फूलमाला से उनका स्वागत कर रहे हैं और डीजे की धुन पर थिरकते हुए अपने नेता की जीत का जश्न मना रहे। विधायक कुमार सिंह के काम भी दोनों हाथ जोड़कर लोगों का धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं और उनका अभिवादन कर रहे हैं। कुसमी से शुरू हुआ यह विजय जुलूस मझौली की और जा रहा है और धौहनी विधानसभा के सभी क्षेत्रों से यह विजय जुलूस गुजरेगा।

विधायक को गले लगाते लोग

 

जगह जगह हुआ स्वागत

बता दें कि धौहनी से कुंवर सिंह टेकाम चौथी बार विधायक चुने गए हैं कल हुई मतगणना में भाजपा के कुंवर सिंह टेकाम ने कांग्रेस की कमलेश सिंह को 3321 मतो से पराजित किया है। और अपनी इस जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता अपने कार्यकर्ताओं और भाजपा की रीति नीति को दिया है जीत के बाद आज उनके द्वारा विजय जुलूस निकाला जा रहा है और जनता का आभार प्रकट किया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!