Sidhi vidhayak on road: रीति की जीत के जश्न में थिरकी लाड़ली बहनाए, शहर में निकाला विजय जुलूस

सीधी- नवनिर्वाचित सीधी विधायक रीती पाठक आज अपने विजय जुलूस के साथ शहर भर के भ्रमण में निकली इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया और उनकी रैली के आगे चलने वाली लाड़ली बहनाओं द्वारा सड़क पर डांस करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया गया।

जी हां बता दें कि कल हुई मतगणना में सीधी जिले से भाजपा की प्रत्याशी रीती पाठक ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की जिसके बाद आज जनता के प्रति आभार जताने उनके द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। खुली जीप पर सवार रीति पाठक द्वारा शहर भर में रैली निकाल लोगों का आभार व्यक्त किया गया इस दौरान लोगों ने भी जगह-जगह माल्यार्पण कर अपनी नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत किया गया।इस दौरान जिलेभर में जगह-जगह आतिशबाजी देखी गई साथ ही लाडली बहनाओं द्वारा अपनी खुशी का इजहार करते हुए सड़क पर डांस भी किया गया देखिए इसकी झलक….








