Re. No. MP-47–0010301

सीधी में होम गार्ड ने मनाया 77वा स्थापना दिवस

सीधी में होम गार्ड ने मनाया 77वा स्थापना दिवस

 

सीधी -मध्यप्रदेश होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का 77 वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। होमगार्ड लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरबी सिंह सेवानिवृत्त मुख्य लिपिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी सीधी रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं डायरेक्टर जनरल अग्निशमन एवं सिविल डिफेंस भारत सरकार के संदेश का वाचन डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड एलबी कोल के द्वारा किया गया। परेड कमांडर प्लाटून कमांडर मयंक तिवारी एसडीईआरएफ सीधी, टूआईसी एएसआई जय गोपाल वर्मा के द्वारा सलामी दी गई तथा मार्च पास्ट में प्लाटून का नेतृत्व वीपीसी केपी सिंह एवं नायक जागेश्वर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ कार्यालय सीधी के समस्त अधिकारी कर्मचारी, स्वयंसेवी होमगार्ड जवान उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री सिंह द्वारा परेड और ग्राउंड के ले आउट की प्रशंसा और सराहना की गई। तत्पश्चात मिष्ठान्न वितरण कर जिला सेनानी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। 6 दिसंबर को कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड सीधी में 77वा होमगार्ड नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन स्थापना दिवस मनाया गया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!