Re. No. MP-47–0010301

सीधी में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा 1-15 दिसंबर,मानव श्रृंखला, कैण्डल मार्च एवं जिला स्तरीय रैली का हुआ आयोजन

सीधी में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा 1-15 दिसंबर,मानव श्रृंखला, कैण्डल मार्च एवं जिला स्तरीय रैली का हुआ आयोज

सीधी_जिले में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मनाया जा रहा है जिसकी थीम नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन द्वारा “लेट कम्युनिटीज लीड” निर्धारित की गई है। पखवाडे़ के अंतर्गत प्रतिदिन जन-जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। शनिवार की पूर्व संध्या को जिला अस्पताल मे रेड रिबन रंगोली एवं कैण्डल मार्च के साथ मानव श्रृंखला की गतिविधियां जिला अस्पताल के मेडिकल एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के द्वारा आयोजित कर एड्स को फैलने से रोकने का संदेश दिया गया। जन-जागृती के उद्देश्य से शनिवार को जिला स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आईजे गुप्ता द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर सम्राट चौराहा से कलेक्ट्रेट परिसर तक भ्रमण कराया गया। रैली में सीएमएचओं सहित सविल सर्जन डॉ दीपा रानी इसरानी, नोडल अधिकारी डॉ हिमेश पाठक, एआरटी केन्द्र प्रभारी डॉ अजय प्रजापति, आर.एम.ओ. डॉ लक्ष्मण पटेल सहित समस्त वरिष्ठ चिकित्सक पदाधिकारी उपस्थित रहे। आईसीटीसी केन्द्र से संतोष तिवारी समेत समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली में आर्या पैरा मेडिकल कालेज के संचालक गंगा सिंह बघेल के सहयोग से कालेज की समस्त छात्राएं उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए और उनके द्वारा सामाजिक जागरुकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाई गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!