Sidhi news:घरो से गायब हो रहे नाबालिग बच्चे, पुलिस ने किया दस्तयाब…..
सीधी- जिले में इन दिनों बच्चों के गायब होने का क्रम एक के बाद एक बदस्तूर जारी है और बच्चे घरो से गायब होकर दूर दराज से बरामद हो रहे है। सीधी चुरहट थानों से हालही में तीन मामले सामने आए हैं जिसमें नाबालिग बच्चे घरो से लापता हुए हालांकि पुलिस ने उन्हें सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
चुरहट के मोहनिया से लापता हुए बच्चे दिल्ली पहुंचे
8 दिसम्बर को चुरहट थाने के मोहनिया चौकी क्षेत्र मे उस समय अफरा तफरा मच गई जब चौकी क्षेत्र के बड़खरा 735 गांव के चार बच्चे अचानक से लापता हो गए परिजन खोज खबर कर जब हार गए तो पुलिस की शरण में पहुंचे और पुलिस ने आज बच्चों का पता लगा कर परिजनों के सुपुर्द किया।

मोहनिया चौकी प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत बड़खरा 735 गांव निवासी रामश्रय पटेल के दो बच्चे एवं उसके भाई के दो बच्चे जिनमें 2 बालक और बालिका जिनकी उम्र 8 से 14 वर्ष के बीच हैं सभी गांव के ही विद्यालय में पढ़ाई करते थे लेकिन 8 दिसम्बर को अचानक से लापता हो गए। सूचना पर पुलिस द्वारा जब बच्चों कि पड़ताल शुरू कि गई तो आज 9 दिसंबर को बच्चे दिल्ली में पाए गए।
दरअसल रामाश्रय पटेल दिल्ली में काम करता है और एक बच्चा जो दिल्ली में भी रहा है वह आता जाता था जिसके साथ बाकी के बच्चे बस में लिफ्ट लेकर गांव से निकले और दिल्ली पहुँच गए। पुलिस द्वारा बच्चों कि खोज कर दिल्ली में ही उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है कल तक बच्चे सीधी आ जाऐगे।
मार के डर से जंगल में छुपे बच्चे,पुलिस ने किया बरामद..

सिटी थाना कोतवाली अंतर्गत पटेहरा खुर्द गांव निवासी चार बच्चे जंगल में बैर खाने के लिए गए थे, इस दौरान साथ में ली हुई कुल्हाड़ी गुम गई, घर में मार के भय से बच्चे जंगल में छिप गए, तलाश के बाद भी जब पतासाजी नहीं हो पाई,तब परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करवाई गई। जंगल की खाक छानकर पुलिस ने तीनों बच्चों को बरामद कर ली है।
प्राप्त सूचना के अनुसार पटेहरा खुर्द गांव निवासी जायसवाल परिवार के चार बच्चे दूर जंगल में टांगी लेकर बैर खाने गए थे, इस दौरान टांगी गुम हो गई, टांगी न मिलने से वे जंगल में छिप गए,जिस पर परिजन तलाश करने के लिए जंगल की खाक छानते रहे पता न चलने पर रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, फिर भी कोई शिनाख्त न होने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई, जिस पर कोतवाली पुलिस तलाश शुरू कर दी, जिन्हें जंगल से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
मथुरा से बरामद हुई थी दो किशोरिया
विगत दिनों एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां घर से स्कूल के लिए निकली दो छात्राएं गायब हो गई थी, जिनकी तलाश के बाद पुलिस ने उन्हें मथुरा बृंदावन से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बताया गया कि बिठौली गांव निवासी दो बालिकाएं शहर में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करती थी। विगत ३० नवंबर को वे दोनों कमरे से लड्डू गोपाल की प्रतिमा लेकर स्कूल के लिए निकली, जहां वो स्कूल न जाकर मथुरा बृंदावन चली गई और एक ट्रस्ट में रुकी, किंतु ट्रस्ट द्वारा बिना माता-पिता की अनुमति के ट्रस्ट में रखने से मना कर दिए, जिससे वे नजदीकी थाना पहुंच गई, वहां की पुलिस द्वारा सीधी पुलिस को सूचित किया गया, सीधी पुलिस मथुरा जाकर दोनों किशोरियों को दस्तयाब कर वापस लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।








