Sidhi BJP news: सीधी में भाजपाइयों ने फूका सांसद का पुतला…
सीधी_झारखंड में कांग्रेस सांसद के आवास से कई अलमारियों में 300 करोड़ से ज्यादा का कैश निकलने के मामले में देशभर में भाजपा प्रदर्शन कर रही है। सीधी में भी भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।शनिवार को गांधी चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह व भाजपा के अन्य सभी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया और इस भ्रष्टाचार को लेकर जमकर नारेबाजी की गई

गौरतलब है कि 6 दिसंबर को आयकर विभाग ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में की गई छापेमारी में अब तक 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कैश बरामद हो चुका है।
आयकर विभाग के महानिदेशक संजय बहादुर के मुताबिक ये सिंगल ऑपरेशन में बरामद हुई अब तक की सबसे बड़ी रकम है। 8 दिसंबर को 40 बड़ी और छोटी मशीनों से नोटों की गिनती शुरू हुई, जो शनिवार रात तक भी जारी थी। इस छापेमारी के बाद धीरज साहू के घर से बरामद नोटों के ढेर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इसके बाद भाजपा का प्रदर्शन पूरे देश में जारी है और कल शनिवार को देशभर में अलग-अलग स्थान पर सांसद धीरज साहू का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई।









