Re. No. MP-47–0010301

*कुसमी में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नवीनीकरण सदस्यता अभियान कार्यक्रम संपन्न, ब्लाक भर के पत्रकार रहे मौजूद*

*कुसमी में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नवीनीकरण सदस्यता अभियान कार्यक्रम संपन्न, ब्लाक भर के पत्रकार रहे मौजूद

कुसमी में सदस्यता प्रभारी संतोष तिवारी ने दिलाई सदस्यता,

भुईमाड़। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सीधी जिलाध्यक्ष हरीश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन एवम निर्देशन में रविवार को कुसमी मुख्यालय में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई जिसमे जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा के नेतृत्व में सदस्यता प्रभारी संतोष तिवारी ने वर्ष 2024 के कार्ड के नवीनीकरण लिए एवं कई पत्रकारों को संघ की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पत्रकारों के सुख दुख में हमारा संगठन सदैव आगे आता रहा है उन्होंने युवा पत्रकारों से आग्रह किया की आज के दौर की पत्रकारिता में युवाओं का अहम योगदान है। किसी के कहने पर कोई भी खबर चलाने में जल्दबाजी न करें जो भी खबर का प्रकाशन करें ख़बर प्रामाणिक होनी चाहिए पत्रकार समाज का आईना होता है पत्रकार शासन प्रशासन की बात को समाज तक और समाज की बात को शासन प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करता है संघ की रीति नीति से प्रभावित होकर वरिष्ठ पत्रकार गोकुल सिंह ने भी सदस्यता ग्रहण किये इस दौरान सदस्यता अभियान में कुसमी के वरिष्ठ पत्रकार गोकुल सिंह,गंगा प्रसाद नामदेव,दिनेश तिवारी पत्रकार अमित श्रीवास्तव ,बिहारीलाल गुप्ता,दिनेश सेन,राजेश रजक,संजय गोस्वामी व साथी महिपाल पनिका सहित ब्लाक भर के पत्रकार उपस्तिथ थे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!