Re. No. MP-47–0010301

Ayodhya ram mandir news:श्रीराम मंदिर के लिए चयनित पुजारी मोहित पांडेय

Ayodhya ram mandir news:श्रीराम मंदिर के लिए चयनित पुजारी मोहित पांडेय

बहु प्रतीक्षित उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस शुभ अवसर में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण पत्र दिया जा चुका है। इधर अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान राम लला की पूजा के लिए पुजारी के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के अनुसार श्रीराम मंदिर में पुजारी के रूप में दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ के छात्र मोहित पांडेय का चयन हुआ है। पुजारी के लिए करीब तीन हजार लोगों का साक्षात्कार हुआ है, जिसमें से 20 लोगों का चयन किया गया है इसमें एक मोहित भी हैं। चयनित पुजारियों को 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद नियुक्ति होगी।
जानकारी के मुताबिक मोहित यूपी के सीतापुर के रहने वाले हैं। मोहित ने दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ में 7 साल तक सामवेद की शिक्षा ली है। उसके बाद आचार्य की पढ़ाई के लिए तिरुपति चले गए। आचार्य की डिग्री के बाद वह पीएचडी की तैयारी कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने राम मंदिर के पुजारी के लिए भी आवेदन किया था, जिसमें उनका चयन हो गया है।

राम मंदिर के पुजारी के लिए योग्यता

राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक श्रीराम मंदिर में पुजारी के लिए आवेदकों की आयु 20-30 साल होनी चाहिए। साथ ही आवेदक ने 6 माह की श्री रामनन्दनीय दीक्षा ली हो और गुरकुल शिक्षा पद्धति से पढ़ाई होनी अनिवार्य है।

कितनी मिलेगी सैलरी

श्रीराम मंदिर में वर्तमान समय में मुख्य पुजारी का वेतन 32 हजार 900 रुपये और उनके सहायक पुजारियों का वेतन 31000 रुपए है। बता दें कि बीते कुछ समय में पुजारियों का वेतन दो बार बढ़ा है, उसके बाद इतना हुआ है। पहले मुख्य पुजारी को महज 15520 रुपये और सहायक पुजारियों को 8940 रुपये का वेतन मिलता था।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!