Re. No. MP-47–0010301

फिटनेस के आभाव में दो बसे हुई जप्त, 9 पर चालान

 फिटनेस के आभाव में दो बसे हुई जप्त, 9 पर चालान 

रीवा_परिवहन विभाग का जाँच अभियान  यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाया गया।यह जाँच अभियान मनिकवार सीतापुर मनगवा हनुमना एवं प्रयागराज , रीवा मार्ग पर चलाया गया । जाँच के लिए पहुंचे परिवहन अमले को देख अवैध टैक्सी और आटो एकदम से मार्ग पर निकलने बंद हो गये।जाँच अभियान के दौरान द्विवेदी ट्रैवेल्स की दो बसे बिना फ़िटनेस के चलती हुई पायी गई । इन बसों पर फिटनेस से संबंधित कोई भी दस्तावेज मौक़े पर उपलब्ध नही थे। जाँच में इसके अलावा दो मालवाहक भी अवैध संचालन करते हुए पाए जाने पर परिवहन कार्यालय रीवा में जप्त किए गए । जाँच का कार्य परिवहन सुरक्षा स्क्वाड के साथ परिवहन चेकपोस्ट चाकघाट और परिवहन चेकपोस्ट हनुमना के स्टाफ़ के द्वारा भी किया गया। कार्यवाही से 47000 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!