Re. No. MP-47–0010301

Mp cm news:मामा नहीं मोहन यादव होंगे एमपी के नए सीएम…?राजेन्द्र शुक्ल डिप्टी सीएम

मामा नहीं मोहन  होंगे एमपी के नए सीएम,राजेन्द्र शुक्ल डिप्टी सीएम

BJP ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है. विधानसभा चुनाव 2023 में उज्जैन दक्षिण से चुनाव जीते डॉ. मोहन यादव को MP के CM पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं।

इसके साथ हीदो डिप्टी सीएम होंगे – जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा SC वर्ग से आते हैं। जबकि राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल

 

नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना जिले की दिमनी सीट से विधायक हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष

बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।

जानिए मोहन यादव के बारे में..

उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं मोहन यादव

उम्र – 58 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए. (राज. विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.

राजनीतिक कॅरियर सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्यक्ष

2013 में विधायक बने। 2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने

मोहन यादव बोले- मैं पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री के रूप में अपने नाम के ऐलान के बाद मोहन यादव ने कहा कि मैं पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। प्यार और सहयोग के लिए पार्टी की स्टेट लीडरशिप और केंद्रीय लीडरशिप का बहुत बहुत धन्यवाद। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाऊंगा।

मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव ने कहा कि मेहनत का फल अच्छा होता है। खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। भगवान महाकाल ने मेहनत का फल दिया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!