Re. No. MP-47–0010301

एक आदोंलन कालेज के लिए…?संजय गाँधी कालेज कि अव्यवस्था को लेकर आन्दोलित हुए छात्र,करेंगे उग्र प्रदर्शन… 

एक आदोंलन कालेज के लिए…?संजय गाँधी कालेज कि अव्यवस्था को लेकर आन्दोलित हुए छात्र,करेंगे उग्र प्रदर्शन… 

सीधी- सीधी जिले में संचालित संजय गांधी शासकीय महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और छात्र हित की मांगों को लेकर एक बार फिर छात्र आंदोलित हो गए हैं। उनके द्वारा आक्रोशित होकर एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छात्र अपने अधिकार के लिए एक बुलंद आवाज उठाएंगे और उग्र प्रदर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि जिले में स्थित इकलौते शासकीय ऑटोनॉमस महाविद्यालय संजय गांधी में भारी अवस्थाएं हैं जिन्हें लेकर समय-समय पर छात्रों द्वारा आवाज उठाई जाती रही है लेकिन इस ओर कोई सार्थक कदम न उठता देख छात्र एक बार फिर से आंदोलन हो गए हैं। छात्र नेता शिवम शुक्ला द्वारा बताया गया कि महाविद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित है। यहा पर नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होती हैं और महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा इस ओर कोई ध्यान भी नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण छात्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। अभी हाल ही में महाविद्यालय के परीक्षा परिणाम काफी निराशाजनक रहे हैं, जिन में सुधार की आवश्यकता है छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति और अन्य भत्तो का भुगतान नहीं किया जा रहा हैऔर ना ही रिजल्ट समय पर घोषित हो रहे हैं। पुस्तकालय में पुस्तकों का भी अभाव है, इसके साथ ही तमाम तरह की अन्य समस्याएं हैं जिसको लेकर छात्र अब विशाल रैली करने जा रहे हैं।

विभिन्न मांगों को लेकर निकलेगी विशाल रैली, होगा उग्र प्रदर्शन

छात्रों द्वारा बताया गया है कि कई तरह की समस्याओं और मांगो को लेकर उनके द्वारा आगामी 14 दिसंबर को एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी जिसमें संजय गांधी महाविद्यालय से कलेक्ट्रेट सीधी तक छात्र अपनी मां को लेकर आवाज उठाते देखे जाएंगे और उग्र प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करेंगे।

छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दे और मांगे

छात्रों द्वारा महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है! जिसमें समस्या विन्दु वार हैं! *(1)* महाविद्यालय के आए परीक्षा परिणाम काफी निराशा जनक है उसमे पुना सुधार कराया जाय! *(2)* महाविद्यालय के st, SC, Obc के छात्रों को छात्रवृत्ति, एवं आवास भत्ता जल्द दिया जाय! *(3)* महाविद्यालय के सामान्य छात्रावास को संचालित किया जाय! *(4)* महाविद्यालय प्रमोटेड छात्रों का रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित किया जाए *(5)* महाविद्यालय की पुस्तकालय में सभी विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाय! *(6)* महाविद्यालय में बाई फाई व्यवस्था कराई जाए
*(7)* महाविद्यालय गर्ल्स एनसीसी (NCC) ईकाई चालू कराई जाए
*(8)* महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!