Sidhi nagarpalika news: नपा के वार्ड में सड़क और नाली की दरकार कीचड़ से निकलते हैं वार्ड वासी
सीधी- सीधी जिले के नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत कई वार्ड ऐसे हैं जो लंबे समय से सड़क और नाली के लिए इंतजार में है कई बार आवेदन देने के बाद भी नगर पालिका द्वारा पक्की सड़क तो दूर वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की गई है जिसके कारण कीचड़ भरे रास्ते से लोग आने-जाने को मजबूर हैं वार्ड पार्षद द्वारा भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 1 नई बस्ती में लंबे समय से रह वासियों द्वारा सड़क की मांग की जा रही है पक्की ना सही कच्ची ही सही सड़क और नाली की अत्यंत आवश्यकता है जिसे लेकर वार्ड वासियों द्वारा कई कई बार अपने पार्षद से मांग की गई साथ ही नगर पालिका में आवेदन भी दिए गए लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला उल्टे पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को गंदे पानी और कीचड़ के बीच से अपने कपड़े बचाते हुए निकालना पड़ता है इसी रास्ते से छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं जिन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन नपा द्वारा यहां पहुंचकर स्थिति को देखना भी मुनासिब नहीं समझ गया जिसे लेकर वार्ड वासियों में खासा आक्रोश है।
नगर पालिका चुनाव के दौरान दिया गया था आश्वासन
अभी हाल ही में कुछ महीनों पूर्व हुए नगर पालिका चुनाव के दौरान वार्ड पार्षद के लिए खड़े लोगों द्वारा सड़क और पानी निकासी की व्यवस्था करने का दावा किया गया था और लोगों को आश्वासन दिया गया था चुनाव के बाद यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएगी लेकिन पार्षद बनने के बाद इस और ध्यान ही नहीं दिया गया स्थानीय निवासियों ने वार्ड पार्षद पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई-कई बार संपर्क करने के बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं बनाई गई है हर आश्वासन देकर लोगों को टाल दिया जाता है वर्तमान में स्थिति बाद से बदतर हो गई है वाहन तो दूर पैदल चलने वालों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
एक ओर जहां नगर पालिका द्वारा शहर का कायाकल्प करने के नाम पर बनी बनाई सड़कों पर डामर पोतने का काम किया जा रहा है तो वहीं कुछ वार्डों के लोग चलने लायक रास्ते के लिए भी तरस रहे हैं बार-बार आवेदन करने के बाद भी उनके नसीब में कीचड़ और पानी के अलावा कुछ हाथ नहीं आ रहा है। सुविधाओं को मोहताज इन वार्डो के लोगों की कोई सुनने वाला नहीं है थक हार कर इनके द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से जिम्मेदारों को जागने का प्रयास किया जा रहा है।








