Re. No. MP-47–0010301

सीधी के बिजली अमले को प्रमुख सचिव ने लगाई फटकार, बिजली चोरी व अन्य मुद्दो को लेकर दिखे नाराज… 

सीधी के बिजली अमले को प्रमुख सचिव ने लगाई फटकार, बिजली चोरी व अन्य मुद्दो को लेकर दिखे नाराज… 

 

सीधी- विगत दिनों जबलपुर में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने समीक्षा बैठक आयोजित की थी जिसमें बिजली चोरी व अन्य मुद्दों को लेकर सीधी जिले के बिजली विभाग के अफसर को जमकर फटकार लगाई है।

दरअसल प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने विगत दिनों जबलपुर शक्ति भवन तरंग प्रेक्षागृह में समीक्षा बैठक की। बैठक में मार्च 2024 तक बकाया राजस्व वसूलने के निर्देश भी दिए। संजय दुबे ने कहा कि व्यावसायिक कनेक्शन की जांच में भी तेजी लाई जाए और जहां भी बिजली चोरी के मामले सामने आते है उसके तुरंत ही आनलाइन प्रकरण दर्ज करें। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि कागजी कार्यवाही तक ही जांच सीमित रहें। ऊर्जा सचिव संजय दुबे ने बिजली चोरी के मामले पर सतना, रीवा, सीधी के अफसरों को कड़ी फटकार भी लगाई।

ऊर्जा सचिव संजय दुबे ने पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सर्किल व डिवीजन की राजस्व विषय के अंतर्गत बिलिंग इफिसिएंसी, कलेक्शन इफिशिएंसी, एटीएंडसी हानि, सीआरपीयू व राजस्व संग्रह की समीक्षा की। इसके साथ ही सर्किल व डिवीजन के इनपुट की बढ़ोत्तरी व कमी, सतर्कता की चेकिंग, बिलिंग व वसूली की अद्यतन स्थिति आदि की समीक्षा की। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की विद्युत आपूर्ति, वितरण ट्रांसफार्मर की असफलता, ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर की स्थिति, माह के आधार पर 33 केवी फीडरों पर प्रतिमाह पांच से अधिक व 11 केवी फीडरों पर 10 से अधिक ट्रिपिंग वाले फीडरों की समीक्षा।

प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने बैठक में मैदानी अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा में व्यवस्था प्रदान करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद पुराने मीटरों को जहां आवश्यकता हो वहां लगाए जाएं। पूर्व क्षेत्र कंपनी के अंतर्गत सभी क्षेत्रों में खराब मीटर स्थिति को शून्य बनाया जाए। संजय दुबे ने कहा कि कंपनी के सभी क्षेत्रों में बिलिंग दक्षता को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। प्रमुख सचिव ने उच्च दाब उपभोक्ताओं से कड़ाई से उनकी बकाया राशि को वसूल करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा सचिव ने निर्देश दिए कि मैदानी क्षेत्र में खराब या असफल ट्रांसफार्मर को त्वरित रूप से एरिया स्टोर में जमा कराए जाएं। खराब ट्रांसफार्मर सब स्टेशन या कार्यालय में न रखे जाएं। बैठक में मुख्य अभियंता कमर्शियल व स्टोर-परचेज अशोक धुर्वे, मुख्य वित्तीय अधिकारी मुकुल मल्होत्रा, मुख्य अभियंता सतर्कता अरविंद चौबे, आई के त्रिपाठी के अलावा वरिष्ठ अभियंता और जबलपुर, सागर, रीवा व शहडोल के मुख्य अभियंता व मैदानी अभियंता उपस्थित थे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!