Mauganj collectar news:टीएल से नदारत रहे चार अधिकारियों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस
मऊगंज- नवगठित जिला मऊगंज के कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने 13 दिसम्बर को आयोजित टीएल पत्रों की समीक्षा बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि साप्ताहिक समीक्षा बैठक से बिना सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित रहना अनुसाशनहीनता तथा स्वैच्छाचारिता का प्रतीक है। इसे गंभीर कदाचरण मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के तहत कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस का तीन दिन की समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने बीईओ हनुमना रामदेव वर्मा, बीआरसी हनुमना प्रमोद पाण्डेय, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नईगढ़ी हेमंत त्रिपाठी तथा बीआरसी मऊगंज शिवकुमार रजक को नोटिस दिया है।








