Re. No. MP-47–0010301

कुसमरिया ने सम्हाला पिछड़ा वर्ग आयोग, गोपाल भार्गव लेंगे प्रोटेम स्पीकर की शपथ

कुसमरिया ने सम्हाला पिछड़ा वर्ग आयोग, गोपाल भार्गव लेंगे प्रोटेम स्पीकर की शपथ

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है। कुसमरिया के नियुक्ति का आदेश चुनाव के पहले जारी हो गया था। उन्होंने जॉइन कल किया है।
जबकि आज गुरुवार सुबह 11 बजे राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के रूप में बीजेपी के सीनियर विधायक गोपाल भार्गव को शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल उन्हें शपथ दिलाएंगे। विधानसभा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आगामी 3-4 दिन में विधानसभा का सत्र बुलाकर सभी विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!