बाघ और चरवाहे के बीच हुआ संघर्ष बाग के हमले में घायल हुआ चरवाहा वन विभाग की टीम सक्रिय…
कटनी_कटनी जिले में बाघ ने फिर एक चरवाहे पर हमला किया है. घटना की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते लोगों का घटनास्थल पर हुजूम लग गया. वहीं, इस घटना से पूरे गांव में निवास करने वालों में दहशत का माहौल व्याप्त है. यह घटना बरही वन परीक्षेत्र के कुआं बीट की बताई जा रही है. वन विभाग की टीम ने बाघ की तलाशी शुरू कर दी है. लेकिन उसका कोई सुराग टीम को नहीं मिला
गौरतलब है कि बाघ के हमले में चरवाहा के घायल होने से लोगों में गुस्सा व्याप्त है.जानकारी के अनुसार कटनी के बरही वन परिक्षेत्र में लगातार जंगली जानवर खासकर बाघ लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. एक चरवाहा अपनी मवेशियों को लेकर जंगल की तरफ गया ही था कि इसी दौरान बाघ चुपके से बैठा हुआ था. घात लगाकर बाघ ने चरवाहे के ऊपर हमला कर दिया. चरवाहा ने बाघ का प्रतिकार किया. इसलिए वह छोड़कर भाग गया. लेकिन चरवाहा इस दौरान घायल हो गया।
चरवाहे के संघर्ष ने बचाई उसकी जान
हमले में घायल चरवाहा कुआं निवासी रजनीश यादव 30 वर्ष है. उसने किसी कदर अपने आप को बाघ से छुड़ाकर दौड़ लगाई. उसके हाथ में जो डंडा था, उससे मारकर बाघ को भगा दिया. साथ ही उसने शोर मचाया, तब जाकर बाघ उससे दूर हो पाया. ग्रामीणों का हुजूम जंगल पहुंचा तो बाघ जंगल की ओर भाग निकला. बीट प्रभारी चंचल पांडे ने घटनास्थल पहुंचकर घायल को बरही अस्पताल पहुंचाया. उसका उपचार जारी है।








