Re. No. MP-47–0010301

sidhi accident news:सीधी में दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल, तीन रीवा रेफर

sidhi accident news:सीधी में दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल, तीन रीवा रेफर

सीधी- जिले के शहरी क्षेत्र में कल रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे जहां से तीन को रीवा रेफर कर दिया गया है जिसमें से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
बताया गया है कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीधी-सिंगरौली रोड पर होटल अल्का छाया के पास एक घटना घटित हुई जहां दो मोटर साइकिल सवार आपस में टकरा गए। उक्त घटना में तीन लोग घायल हुए हैं एक मोटरसाइकिल पर दो तथा एक पर एक आदमी सवार था दोनों के आमने-सामने हुई भिड़ंत में कैलाश यादव पिता देवनंदन यादव, अमित राज पिता रामाधार यादव निवासी पड़ैनिया सहित सुंदर सिंह पिता कल्याण सिंह निवासी गाड़ा घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल तीनों को रीवा रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार दूसरी घटना सोनवर्षा टोल प्लाजा के पास हुई जहां एक बाइक सवार को ट्रक ने ठोकर मारते हुए दूर तक घसीट दिया है। इस हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है, दूर तक घसीट जाने के कारण उसके शरीर से मांस और खून अत्यधिक बाहर निकल गया है। घटना के बाद टोल प्लाजा के एंबुलेंस द्वारा घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से उसे तत्काल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल युवक की पहचान उपेश सिंह बघेल पिता विकास उर्फ विकल सिंह निवासी डढिय़ा के रूप में हुई है। जमोड़ी पुलिस द्वारा ट्रक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है उक्त दोनों घटनाएं बुधवार देर रात की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!