Sidhi post office news: तीन दिनों से हड़ताल पर डटे डाक विभाग के कर्मचारी
सीधी- जिले में ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर 12 दिसंबर से हड़ताल पर डटे हुए हैं। हड़ताल के तीसरे दिन भी प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ, इनके द्वारा अपनी मांगो और समस्याओं को लेकर लगातार हड़ताल जारी है।
ज्ञात हो कि ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी अपनी 7 सूत्रीय मांगों में 8 घंटे काम और पेंशन सहित सभी लाभ प्रदान करें। नियमित कर्मचारियों के समान 1 जनवरी 2016 से टीआरसी का 12, 24 और 36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर तर्कसंगत निर्धारण, वरिष्ठ नागरिकों, बंचिंग के लिए वेटेज वृद्धि, समयबद्ध वित्तीय उन्नयन सहित कमलेश चंद्र समिति की सभी सकारात्मक सिफारिश का तत्काल क्रियान्वयन जहां भी लागू हो एसडीबीएस में जीडीएस और विभाग के योगदान को 3 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत करें और सभी सेवा निवृत्त जीडीएस को तदर्थ पेंशन प्रदान करें। सभी प्रोत्साहन योजनाओं, प्रणालियों को समाप्त करें और जीडीएस द्वारा किए गए सभी कार्यों जैसे आईपीपीबी, पीएलआई, बचत योजनाएं और एमजीएनआरईजीएस को उनके कार्यभार मूल्यांकन में शामिल करें। व्यावसायिक लक्ष्यों के रूप में जीडीएस द्वारा सामना किया जाने वाले सभी प्रकार के उत्पीडऩ को रोके और उन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के पालन करने की उनकी इच्छा या क्षमता के विरुद्ध अपने स्वयं के मोबाइल उपकरणों का उपयोग करने के लिए मजबूर नहीं करें। सेवाओं को बढ़ाने और तेज करने के लिए सभी शाखा कार्यालयों को लैपटॉप, प्रिंटर और ब्रॉडबैंड नेटवर्क पहुंच प्रदान करें। हड़ताल में विनोद तिवारी संभागीय सचिव, विमल कुमार परिमंडल कोषाध्यक्ष, कृष्णपाल सिंह उप संभागीय सचिव, धर्मेन्द्र तिवारी, श्रीनिवास सिंह, जीतेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र सिंह, विनय कुमार प्रजापति, संतोष कुमार साकेत, प्रिया मिश्रा, स्मृति सोनी, अनिल ङ्क्षसह, मोहन सिंह, अनिल मिश्रा, सर्वजीत सिंह, प्रमोद यादव, बाबूलाल वर्मा, ब्रिजभान यादव, राजभान सिंह, राधाकृष्ण पाण्डेय, आशीष कुमार त्रिपाठी, शुभम सागर, सुशीला पाण्डेय उपस्थित रहीं।








