Re. No. MP-47–0010301

Cm mohan yadav news:मामा कि राह पर मोहन,अपराधी के घर चला बुलडोजर, नए सीएम की पहली कार्रवाई

 Cm mohan yadav news:मामा कि राह पर मोहन,अपराधी के घर चला बुलडोजर, नए सीएम की पहली कार्रवाई

 

भोपाल_ प्रदेश के नवनिर्वाचित सीएम डॉक्टर मोहन यादव मामा शिवराज की राह पर चल पड़े हैं और अपराधियों के घर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही करने लगे हैं प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवनियुक्त सीएम द्वारा बदमाशों के घर में गुरुवार को बुलडोजर चलवाया गया।  बदमाशों द्वारा भाजपा कार्यकर्ता पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया था। यह कार्यवाही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत की गई है इसके बाद अब लग रहा है कि नई सरकार द्वारा भी अपराधियों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जाता रहेगा जैसा की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाता रहा है।

बता दें कि भोपाल में पांच दिसंबर को आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उफ बिल्लू, शाहरुख औश्र बिलाल ने साई बोर्ड के पास भाजपा नेता पर हमला किया था। इस दौरान आरोपियों ने उनकी हथेली भी काट दी थी। जिसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। वहीं सभी आरापियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

कार्यवाही में तीन मकान किए ध्‍वस्‍त
गुरुवार को कोलार एसडीएम आशुतोष गोस्वामी के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस का अमला आरोपियों के घर पहुंचा और आरोपियों के तीन मकान गिरा दिए। बता दें कि देवेंद्र सिंह अरेरा मंडल में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के महामंत्री हैं। इन पर हमला होने के बाद नौ दिन बाद आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया है।

https://www.facebook.com/61553771941900/posts/pfbid02YUcE972433bwYc45RbkVbmhS6wD5ra3iBEvnq6wnHDse8NXmUJPgaCVGgVnGn4xfl/

भवन अनुज्ञा नहीं होने पर की गई कार्रवाई
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने बिना भवन अनुज्ञा के घर बनाया था। वहीं जिस जमीन पर बना था, उसके दस्तावेज भी इनके पास नहीं थे। जिसके कारण गुरुवार को इनका घर गिराने की कार्रवाई की गई। हांलाकि बदमाशों के स्वजनों को पहले ही कार्रवाई की जानकारी दी गई थी। जिससे स्वजन पहले ही घर खाली कर चुके थे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!