Sidhi accident news:सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा, पति की मौके पर मौत पत्नी पहुंची अस्पताल…
सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया है। मोटरसाइकिल सवार दाम्पति दुर्घटना का शिकार हो गए है। जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि घायल पत्नी को सीधी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहावल चौकी के ग्राम घोपारी में यह दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ है। जहां दुलराज पटेल पिता राम मनोरथ पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी बल्हया गोडगाव अपनी पत्नी संगीता पटेल को लेकर पल्सर बाइक क्रमांकMP 17 ZB 6480 से इलाज करवाने जा रहा था। जहां ग्राम घोपारी के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार पेड़ से टक्कर होने के बाद बाइक करीब 100 मीटर नीचे चली गई, जहां बाइक चालक दिलराज पटेल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी संगीता पटेल गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा तत्काल उपचार के लिए अमिलिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया था









