IAS Transfer news: देर रात प्रशासनिक फेर बदल, आधी रात बदले गए सीएम के प्रमुख सचिव…
मध्यप्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के शपथग्रहण के बाद से ही प्रशासनिक अधिकारियों के फेर बदल का अनुमान लगाया जा रहा था। इसी बीच एक बड़ा फैसला लेते हुए मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। और आधी रात मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बदले गए है।
अब तक मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के जिम्मेदारी मनीष रस्तोगी संभाल रहे थे। लेकिन अब उनकी जगह खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह को यह पद सौंप दिया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग मुख्य सचिव वीरा राणा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
Advertisement









