Mp congress news: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटे कमलनाथ जीतू पटवारी को मिली कमान, उमंग सिंगार होंगे….
भोपाल_मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी ने आज शनिवार को प्रदेश में बड़ी सर्जरी की है। पार्टी ने मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से कमलनाथ को हटाकर विधायक जीतू पटवारी को अब यह जिम्मेदारी सौंप दी है।जीतू पटवारी इंदौर की राउ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक है। इसी प्रकार काग्रेंस पार्टी ने विधायक उमंग सिंघार को नेता प्रतिनपक्ष बनाया है। जबकि हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया है।
बता दे कि आज शनिवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दीहै।
Advertisement









