बघेली महोत्सव का आयोजन परसिली में होगा 31 को
सीधी_मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित परसिली रिसार्ट में 31 दिसंबर को बघेली उत्सव का आयोजन पर्यटकों के लिए किया जाएगा। जिसमें जिला पर्यटन की ब्रांड एम्बेस्डर देश की सबसे छोटी लोक गायिका मान्या पाण्डेय के बघेली लोकगीतों की प्रस्तुति होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए परसिली रिसार्ट के महाप्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 दिसंबर को परसिली रिसार्ट के द्वारा बघेली उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बघेली लोकगीतों के अलावा बघेली व्यंजनए बघेली लोक नृत्य आदि शामिल हैं। उन्होने बताया कि देश.विदेश से आने वाले पर्यटकों को बघेली लोक संस्कृति एवं बघेली व्यंजनों से अवगत कराना है। उन्होने बताया कि बघेली लोकगीतों का अपने जीवन में काफी महत्व रहता है और उसमें पारिवारिक, सामाजिक, सांस्कृ़तिक एकता का भी चित्रण रहता है। बघेली व्यंजनों का अपना अलग भी महत्व होता है। उक्त व्यंजन काफी स्वादिष्ट एवं शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। मोटा अनाजए कोदौ का चावल जिसकी उपयोगिता आज देश भर में हो गई है उसका उत्पादन अपने विंध्य में वर्षों से सबसे ज्यादा होता है। उन्होने बताया कि देश.विदेश से आने वाले पर्यटकों के साथ.साथ जिले के जो लोग बघेली महोत्सव में आना चाहते हैं वे 500 रुपए देकर बघेली लोकगीत एवं बघेली व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।









