Re. No. MP-47–0010301

डोनेट फॉर देश’,काग्रेंस कि नई पहल

Congress news:डोनेट फॉर देश’, काग्रेंस कि नई पहल 

शुरुआत,138,1380…₹ का राज….?लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का चंदा अभियान

नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने देश भर से चंदा जुटाने का एक बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। इसे डोनेट फॉर देश नाम दिया गया है। इसकी शुरूआत 18 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपना योगदान देकर करेंगे। इसमें कोई भी व्यक्ति 138 रुपए से लेकर 1380 रुपए या फिर 13800 रुपए या उससे दस गुना राशि भी चंदे के रूप में दे सकता है।
वहीं पार्टी पदाधिकारियों को न्यूनतम 1380 रुपए का अंशदान देना होगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में इस अभियान की जानकारी दी। साथ ही बताया कि यह अभियान पार्टी के 138 वें स्थापना दिवस से पहले लोगों तक पहुंचने और लोगों को पार्टी से जोड़ने के तहत शुरू किया गया है।
28 दिसंबर को होग स्थापना दिवस
इसके साथ पार्टी ने 28 दिसंबर को अपने स्थापना दिवस को इस बार काफी बड़े स्तर पर नागपुर में मनाने का फैसला लिया है। इसमें देश भर से दस लाख से ज्यादा कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष माकन ने बताया कि यह अभियान 28 दिसंबर तक देश भर में आनलाइन चलेगा।
ऐसे में 18 साल की उम्र पूरी कर चुका देश का कोई भी व्यक्ति पार्टी को सीधे अपना अंशदान दे सकेगा। इसके साथ ही पार्टी इसे लेकर देश भर में एक अभियान भी चलाएगी, जिसमें पार्टी के सक्रियता कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से इससे जुड़ने की अपील की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक पदाधिकारी कम से कम दस घरों को लक्षित कर प्रत्येक घर से 138 रुपए का अंशदान लेगा।
*पैसे डोनेट करने पर मिलेगा प्रमाण पत्र*
इस अंशदान के देने पर प्रत्येक व्यक्ति को एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में वेणुगोपाल ने बताया कि यह पहल वर्ष 1920-21 में महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए तिलक स्वराज कोष अभियान से प्रेरित है। जिसका उद्देश्य संसाधनों के समान वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत का निर्माण करने के लिए पार्टी को सशक्त बनाना है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!