Re. No. MP-47–0010301

सूरत और बनारस के दौरे पर पीएम मोदी, सौपेंगे करोड़ों की सौगात..

सूरत और बनारस के दौरे पर पीएम मोदी, सौपेंगे करोड़ों की सौगात..

दिल्ली_ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को सूरत और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले सूरत जाएंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद भगवान् विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंचेंगे। काशी में पीएम का दो दिवसीय दौरा है।

इन दोनों शहरों में प्रधानमंत्री करोड़ों रुपयों की सौगातें आम जन को देंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीएम आज 17 दिसंबर रविवार को सुबह तकरीबन 10:45 बजे सूरत एयरपोर्ट पर नई एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद करीब 11:15 बजे सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात वे वाराणसी जाएंगे और वहा पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। शाम करीब 5:15 बजे पीएम नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन करेंगे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!