Train accident news: कटनी सिंगरौली रूट पर बड़ा ट्रेन हादसा 6 डिब्बे पटरी से उतरे
जारी है राहत बचाव कार्य, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट
ब्यौहारी_ बीती रात कटनी सिंगरौली रेल खंड में बिहार स्टेशन के पास एक बड़ा सड़क रेल हादसा घटित हो गया जहां मालगाड़ी के छह डब्बे पटरी से नीचे उतर गए जिसके कारण सिंगरौली कटनी रेल मार्ग बाधित हो गया है जिसमें चलने वाली गाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग ढाई बजे मालगाड़ी कटनी से सिंगरौली की तरफ जा रही थी। तभी अचानक कोयले से लदी 6 बोगियां पटरी से उतर गई। घटना के बाद रेलवे लगातार राहत कार्य कर रहा है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
इस हादसे के बाद कटनी सिंगरौली रेल खंड के बीच कुछ ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इनमें जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है और अप डाउन की 8 ट्रेन और 2 वीकली ट्रेन के रद्द होने की खबर है। वहीं जबलपुर सिंगरौली इंटर सिटी एक्सप्रेस को रोक दिया गया है।
घटना के बाद रेलवे विभाग तेजी से राहत कार्य कर रहा है। कटनी सिंगरौली रेल खंड को फिर से बहाल करने के लिए बेपटरी हुई बोगियों को ट्रैक से हटाने का काम किया जा रहा है। आज शाम तक सभी बोगियों को ट्रैक से हटाकर लाइन फिर से शुरू करने के लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है।








