Re. No. MP-47–0010301

वैश्य महासम्मेलन तहसील चुरहट की बैठक संपन्न

वैश्य महासम्मेलन तहसील चुरहट की बैठक संपन्न

बसंत लाल गुप्ता चुने गए चुरहट के नए अध्यक्ष

संगठन के प्रादेशिक कैलेंडर का विमोचन किया गया

चुरहट :- आज दिनांक – 17.12.2023 को दोपहर 03.00 बजे से गायत्री मंदिर चुरहट जिला सीधी में वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के तत्ववधान में तहसील इकाई चुरहट में प्रादेशिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन सीधी के जिला महामंत्री सूरज गुप्ता (एडवोकेट) युवा जिला अध्यक्ष एवं तहसील इकाई चुरहट के प्रभारी अमित जायसवाल पूर्व जिला महामंत्री राकेश कुमार जायसवाल सीधी से चुरहट पहुंचे। तहसील अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद गुप्ता जी द्वारा सीधी से उपस्थित एवं चुरहट इकाई के समस्त पदाधिकारी सदस्यों का स्वागत किया गया। सीधी से चुरहट पहुँचे पदाधिकारीओ का फूलों की माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। तत्पश्चात तहसील इकाई के नए अध्यक्ष के गठन का प्रस्ताव वर्तमान तहसील इकाई अध्यक्ष द्वारका प्रसाद गुप्ता जी द्वारा अपनी शारीरिक अस्वस्थ एवं 74 वर्ष की उम्र के होने के कारण प्रस्ताव दिया गया। बसंत लाल गुप्ता जी होटल बसंत चुरहट को तहसील इकाई का नया अध्यक्ष के रूप में द्वारका प्रसाद गुप्ता जी द्वारा अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया गया। उपस्थित समस्त संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने सर्वसम्मत से इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया। सर्वसम्मति बसंत लाल गुप्ता को तहसील इकाई का अध्यक्ष चुना गया। पूर्व जिला महामंत्री राकेश कुमार जायसवाल द्वारा प्रस्ताव दिया गया कि अध्यक्ष पद से निवृत हो रहे द्वारका प्रसाद गुप्ता जी तहसील इकाई चुरहट के संरक्षक का दायित्व जरूर संभाले जिससे नवगठित तहसील अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को संगठन चलाने में उचित मार्गदर्शन मिलता रहे। संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई संगठन के विस्तार किए जाने का निर्णय लिया गया और प्रदेश से आए हुए आजीवन सदस्यों के कैलेंडर का सामूहिक रूप से विमोचन किया गया। अंत में समस्त पदाधिकारी को स्वल्पाहार करते हुए निवृत्त हो रहे अध्यक्ष द्वारका प्रसाद गुप्ता जी द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर उमेश गुप्ता, जगजीवन लाल गुप्ता, अखिलेश सोनी, संतोष गुप्ता, शिवपूजन सोनी, मानिक लाल गुप्ता पत्रकार, राजीव गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, अशोक सोनी, महेश चंद्र गुप्ता, शिवदयाल गुप्ता, दरबारी लाल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विजय गुप्ता, अनुसूया प्रसाद सोनी, जगदीश गुप्ता, मानिक लाल गुप्ता इत्यादि सैकड़ो की संख्या में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!